बुलंदशहर: खुर्जा के मुंडा खेड़ा में गिरी मस्जिद से सटी दीवार; महिला सहित तीन की मौत, तीन घायल

उप्र के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव मुंडा खेड़ा में मस्जिद के निकट एक दीवार गिर गई. इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है।

बुलंदशहर: खुर्जा के मुंडा खेड़ा में गिरी मस्जिद से सटी दीवार; महिला सहित तीन की मौत, तीन घायल
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव मुंडा खेड़ा में मस्जिद के निकट एक दीवार गिर गई. इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है बीते कल से रुक-रुक कर पड़ रही बारिश आज लोगों के लिए जान का सबब बन गई

बताया गया की मस्जिद के निकट बनी  दीवार के सहारे एक पॉलिथीन की झोपड़ी बनाकर यह परिवार रह रहा था, आज बृहस्पतिवार शाम लगभग 4:30 बजे अचानक से स्कूल की दीवार गिर पड़ी।

अचानक हुए इस हादसे के बाद ग्रामीण एकत्रित होकर मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी खुर्जा शोभित कुमार अत्री और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए इस हादसे में दो लोगों सलीम और आज़ीद की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायलों को सीएचसी खुर्जा भेजा गया खुर्जा से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया

चारों घायलों को तत्काल कल्याण सिंह मेडिकल ले गया जहां उपचार के दौरान एक महिला गुलिस्ता की मौत हो गई और रिजवान, जैनब, नजरिना, जिनमें से नज़रीना की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है, फिलहाल पुलिस से हादसे के कारणों की तलाश में जुटी है।