मुजफ्फरनगर: मनरेगा मजदूरी भुगतान को लेकर महिला मजदूरों का हंगामा; पहुंचीं डीएम कार्यालय, सौंपा ज्ञापन
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के विकासखंड कुकड़ा की ग्राम पंचायत शेरनगर की दर्जनों महिला मजदूर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और अपनी बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के विकासखंड कुकड़ा की ग्राम पंचायत शेरनगर की दर्जनों महिला मजदूर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और अपनी बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
मजदूरी कराई, लेकिन पैसा नहीं मिला
महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने मनरेगा योजना के तहत कार्य किया, लेकिन आज तक उनकी मेहनत की मजदूरी उनके बैंक खातों में नहीं पहुंची।
ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप
महिला मजदूरों ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव विनय कुमार त्यागी पर आरोप लगाया कि उनसे काम तो कराया गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।
हमारे नाम का पैसा किसी और ने निकाल लिया
महिलाओं का आरोप है कि उनके नाम से स्वीकृत मजदूरी का भुगतान किसी अन्य व्यक्ति द्वारा निकाल लिया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
दोषियों पर कार्रवाई की मांग
महिलाओं ने जिलाधिकारी से मांग की कि पूरे प्रकरण की जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा उनका बकाया भुगतान तत्काल कराया जाए।
शेरनगर का मामला बना चर्चा का विषय
विकासखंड कुकड़ा की ग्राम पंचायत शेरनगर से जुड़ा यह मामला अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला मजदूरों के आरोपों के बाद प्रशासन की भूमिका पर भी नजरें टिकी हैं।
जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
फिलहाल यह सभी आरोप महिला मजदूरों द्वारा लगाए गए हैं। मामले में संबंधित ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव या प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।


