कानपुर देहात में बड़ी मात्रा में पकड़ी गई शराब को कराया नष्ट, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्यवाई

उप्र के कानपुर देहात जनपद में बड़ी मात्रा में पकड़ी गई शराब को नष्ट कराया गया है। जनपद के मूसानगर थाना परिसर में 753 पेटी इंपीरियल ब्लू नाम की शराब का नष्टीकरण किया गया है।

कानपुर देहात में बड़ी मात्रा में पकड़ी गई शराब को कराया नष्ट, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्यवाई
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में बड़ी मात्रा में पकड़ी गई शराब को नष्ट कराया गया है। जनपद के मूसानगर थाना परिसर में 753 पेटी इंपीरियल ब्लू नाम की शराब का नष्टीकरण किया गया है।

न्यायालय के आदेश पर पकड़ी गई शराब दफनाई गई। बता दें कि 2019 में वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई थी। जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर जमीन में शराब की बोतलें दफनाई गई। इस दौरान एसडीएम, सीओ, आबकारी विभाग और पुलिस टीम मौजूद रही।