अमेठी में मिशन शक्ति की पाठशाला में महिलाओं ने सीखे कानून, महिला संबंधी अपराध की दी गई जानकारी
उप्र के अमेठी जिले के पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक और ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया।
अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट
अमेठी/जनमत न्यूज़। उप्र के अमेठी जिले के पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक और ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया।
महिला सशक्तिकरण एवं उनकी सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु चलाये जा रहे बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम के तहत रविवार को महिला थाना पुलिस द्वारा थाना मुंशीगंज अन्तर्गत ग्राम सरायखेमा में, थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा ग्राम सनहा में,
थाना फुरसतगंज पुलिस द्वारा ग्राम सरवन में, थाना कमरौली पुलिस द्वारा ग्राम सोना में,थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा ग्राम तिलोई में,थाना रामगंज पुलिस द्वारा ग्राम भागीपुर में थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा ग्राम ऐंधी में चौपाल का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध तथा उनसे बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो जैसे-1930-साइबर हेल्पलाइन,1090-वीमेन पॅावर लाइन,181-महिला हेल्प लाइन,102 व 108-एम्बुलेंस सेवा,1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112-पुलिस आपातकालीन सेवा,1098-चाइल्ड लाइन आदि तथा थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी।
महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया। चर्चा के दौरान गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा,साइबर अपराध जैसे विषयों पर भी विस्तृत जानकारी देकर उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को पैम्फ्लेट वितरित किये गए।




