अयोध्या में पीठासीन अधिकारियों का भव्य स्वागत, रामलला के दर्शन कर भावुक हुए सभी अधिकारी

उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का अयोध्या आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। वे अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेने के लिए लखनऊ में थे और बाद में अयोध्या पहुंचे।

अयोध्या में पीठासीन अधिकारियों का भव्य स्वागत, रामलला के दर्शन कर भावुक हुए सभी अधिकारी
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का अयोध्या आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। वे अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेने के लिए लखनऊ में थे और बाद में अयोध्या पहुंचे।

जहाँ अयोध्या के रूदौली से विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में बुलडोज़र से पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया गया। टेढ़ी बाजार चौराहे पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में शंखनाद और जय श्रीराम के नारे लगाए गए।

राम जन्मभूमि परिसर में सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सतीश महाना सहित सभी पीठासीन अधिकारियों ने रामलला के दर्शन किए। सतीश महाना ने कहा कि वे 1983-84 से राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े हुए हैं।

लगभग 400 पीठासीन अधिकारियों ने रामलला के दर्शन किए और सभी अधिकारी भावुक और अभिभूत हो गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की और अयोध्या प्रशासन की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।