कुशीनगर पहुंचे रितेश्वर महाराज; कार्यक्रम में बोले बृजभूषण सिंह- दबदबा था, है और बना रहेगा
उप्र के कुशीनगर जनपद के सेवरही स्थित किसान डिग्री कॉलेज में मथुरा के आनन्दम धाम पीठ के पीठाधीश्वर रितेश्वर महाराज पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षक दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय संगोष्ठी के कार्यक्रम में शिरकत की।
कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट
कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद के सेवरही स्थित किसान डिग्री कॉलेज में मथुरा के आनन्दम धाम पीठ के पीठाधीश्वर रितेश्वर महाराज पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षक दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय संगोष्ठी के कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम में भाजपा के चर्चित पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी शामिल हुए। इस अवसर पर बृजभूषण सिंह ने कहा अयोध्या के कई संतों को खून दिया लेकिन गुरु नहीं बनाया। 70 साल के बाद रितेश्वर महाराज को अपना गुरू बनाया।
बृजभूषण सिंह ने कहा दबदबा था, दबदबा है और दबदबा बना रहेगा। सम्बोधन में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने तेवर में दिखे।
कार्यक्रम में शिक्षक और गुरू के जीवन में महत्व पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता विजय राय ने किया था। कार्यक्रम में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी भी मौजूद रहे।




