बंगाल में हो रहे हिन्दू महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू वाहिनी ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ से नाराज हिंदुओं ने एकत्रित होकर एटा जनपद मुख्यालय के प्रमुख चौराहे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी करके आक्रोश जताया है।

बंगाल में हो रहे हिन्दू महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू वाहिनी ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला
REPORTED BY - NAND KUMAR, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

एटा/जनमत। जिले के माया पैलेस चौराहे पर आक्रोशित हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ से नाराज हिंदुओं ने एकत्रित होकर एटा जनपद मुख्यालय के प्रमुख चौराहे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी करके आक्रोश जताया है। हिंदुओं द्वारा पुतला फूंके जाने की सूचना जैसे ही कोतवाली नगर पुलिस को मिली, तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली नगर अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे जहां गुस्साए हिंदुओं ने लिखित ज्ञापन सौंपते हुए बंगाल में हो रहे अत्याचार को तत्काल रोके जाने की मांग की है। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने बंगाल सरकार पर दंगाइयों को शरण देने का गंभीर आरोप लगाया है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मोहित पाठक के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

संगठन के पदाधिकारी सोनी वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है जहां पर हिंदुओं के ऊपर खुलेआम अत्याचार किया जा रहा है। महिलाओं, बच्चों किसी को नहीं छोड़ा जा रहा है। अराजक तत्वों पर ममता सरकार का हाथ है। जिसकी वजह से कोई कार्रवाई नहीं होती। सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। 
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने जानकारी देते हुए बताया पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है और उनकी सरकार दंगाइयों को शरण दे रही है। हिंदुओं पर आए दिन अत्याचार हो रहे हैं। उनकी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।