रामपुर: ‘मेरे सपनों का भारत’ पर दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, विश्व शांति और जल संरक्षण की झलक

उप्र के रामपुर जनपद के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शाहाबाद में सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को ‘मेरे सपनों का भारत (India of My Dreams)’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रामपुर: ‘मेरे सपनों का भारत’ पर दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, विश्व शांति और जल संरक्षण की झलक
Published By- Diwaker Mishra

रामपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के रामपुर जनपद के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शाहाबाद में सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को ‘मेरे सपनों का भारत (India of My Dreams)’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में विकासखंड शाहाबाद के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसआरजी प्रदीप भटनागर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रवक्ता वंदना शर्मा ने प्राचार्या ब्रजबाला को बुके भेंट कर किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को जीवंत रूप दिया।

प्रतियोगिता में तकनीकी एवं डिजिटल भारत, विश्वगुरु भारत एवं वैश्विक शांति, जल संरक्षण एवं नदियां प्रमुख थीम रहीं। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), अंतरिक्ष मिशन, आधुनिक परिवहन, ‘वसुधैव कुटुंबकम’, स्वच्छ नदियों और वर्षा जल संचयन जैसे विषयों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में अराध्या शर्मा, राहुल पाल, मेघा, निधि, गुंजन, मीनाक्षी, आएशा नोमान, मोहम्मद असद, राधिका, तान्या भारती, करीना एवं नन्दिनी सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर वंदना शर्मा, सुभाष पांडेय, अफजाल खान, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक फ़ज़ल आफ़ाक, सेंट पॉल पब्लिक स्कूल की श्रद्धा सक्सेना, किंडर गार्डन स्कूल की अध्यापिका, संकुल शिक्षक विवेक पांडेय एवं ज्ञानेश्वर कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन एआरपी मोईन मियां एवं आलोक मिश्रा ने किया, जबकि जफर बेग ने प्रचार-प्रसार एवं फोटोग्राफी का दायित्व संभाला। विजयी प्रतिभागियों का चयन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि प्राचार्या श्रीमती ब्रजबाला ने किया।

पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्राचार्या श्रीमती ब्रजबाला ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ रचनात्मकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षित होकर देशहित में योगदान देने तथा सेवा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। अंत में नोडल प्रभारी मोईन मियां एवं आलोक मिश्रा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले अधिकारियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।