सहारनपुर: चिलकाना में वेल्डिंग की दुकान में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

उप्र के सहारनपुर जनपद में चिलकाना बस अड्डे के पास एक वेल्डिंग की दुकान में मोटरसाइकिल पर वेल्डिंग का काम करते समय अचानक आग लग गई।

सहारनपुर: चिलकाना में वेल्डिंग की दुकान में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट 

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद में चिलकाना बस अड्डे के पास एक वेल्डिंग की दुकान में मोटरसाइकिल पर वेल्डिंग का काम करते समय अचानक आग लग गई। दुकान शकील पुत्र अल्लादिया की बताई जा रही है। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही थाना चिलकाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सहारनपुर पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।