शाहजहांपुर: तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत; दूसरा गंभीर

उप्र के शाहजहांपुर जनपद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कांट क्षेत्र में कुर्रिया कलां से आ रहे बाइक सवारों को पुलिया के पास कांट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

शाहजहांपुर: तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत; दूसरा गंभीर
Published By- Diwaker Mishra

शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट

शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुर जनपद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कांट क्षेत्र में कुर्रिया कलां से आ रहे बाइक सवारों को पुलिया के पास कांट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कुर्रिया कलां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया। घायल की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक विमलेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।