बुलंदशहर: युवक की हत्या के आरोपी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से घायल; तमंचा व कारतूस बरामद
उप्र के बुलन्दशहर जनपद में हनी नाम के युवक की हत्या के आरोपी बदमाश कुश से थाना कोतवाली नगर पुलिस की मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है।
बुलन्दशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलन्दशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलन्दशहर जनपद में हनी नाम के युवक की हत्या के आरोपी बदमाश कुश से थाना कोतवाली नगर पुलिस की मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है।
हत्यारोपी कुश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की है। पुलिस की जबाबी फायरिंग में आरोपी कुश गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश का एक साथी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
गिरफ्तार बदमाश कुश के पास से 1 तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की गई है। यह मुठभेड़ कोतवाली नगर क्षेत्र के बदनोरा कट के पास चेंकिग के दौरान हुई।
बता दें कि मुठभेड़ में गिरफ्तार कुश ने बीते 16 सितंबर को अपने साथियों के साथ मिलकर हनी नाम के युवक की हत्या चाकू से गोंदकर कर दी थी। एक हत्यारोपी आरोपी अनिकेत को पुलिस मुठभेड़ में पहले कर गिरफ्तार चुकी है।



