प्रतापगढ़: सामाजिक न्याय और भागीदारी की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों की प्रभावी भागीदारी की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उप्र के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर “संपूर्ण भागीदारी आंदोलन” के तहत प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों की प्रभावी भागीदारी की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उप्र के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर “संपूर्ण भागीदारी आंदोलन” के तहत प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने OBC की वास्तविक जनसंख्या के आकलन के लिए जातिगत जनगणना कराने और लोकसभा-विधानसभाओं में उचित राजनीतिक भागीदारी की मांग भी उठाई।महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण, सरकारी ठेकों में हिस्सेदारी और निजी क्षेत्र में प्रतिनिधित्व सहित कुल 24 मांगें ज्ञापन में शामिल रहीं।
सफाईकर्मियों की स्थायी नियुक्ति, सीवर सफाई में मानव प्रवेश पर पूर्ण रोक तथा सफाईकर्मी की मृत्यु पर परिवार को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग भी प्रमुख रही। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़ी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।



