चंदौली में धूमधाम से मनाया गया PM मोदी का जन्मदिन, जरूरतमंदों को बांटे गए लड्डू और फल
उप्र के चंदौली जनपद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर 76 किलो लड्डू और फल का वितरण कर गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों को बांटे गए।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर 76 किलो लड्डू और फल का वितरण कर गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों को बांटे गए।
भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने और देश की सेवा करते रहने की कामना की गई।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह व उल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।




