प्रतापगढ़ में भरत मिलाप की तैयारी, पुलिस ने की पीस कमेटी के साथ बैठक

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में भरत मिलाप की तैयारी को लेकर पुलिस के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई। ASP आलोक कुमार, सीओ आशुतोष मिश्रा के साथ पीस कमेटी के सदस्यों ने कोतवाली में बैठक की।

प्रतापगढ़ में भरत मिलाप की तैयारी, पुलिस ने की पीस कमेटी के साथ बैठक
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में भरत मिलाप की तैयारी को लेकर पुलिस के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई। ASP आलोक कुमार, सीओ आशुतोष मिश्रा के साथ पीस कमेटी के सदस्यों ने कोतवाली में बैठक की।

इस दौरान निर्देश दिया गया कि मूर्ति विसर्जन व निकलने वाले दल की हाइट 10 फिट रखें। डीजे की हाइट व आवाज अधिक होने पर डीजे सीज की जाएगी। कमेटी व व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों को समस्याएं बताई।