मुजफ्फरनगर SSP सूरज राय ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में आमजन की समस्याओं के समाधान और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सूरज कुमार राय ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की।

मुजफ्फरनगर SSP सूरज राय ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट  

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में आमजन की समस्याओं के समाधान और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सूरज कुमार राय ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

पुलिस प्रशासन की जनसुनवाई व्यवस्था का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सुनना, उन्हें न्याय दिलाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है।

एसएसपी सूरज कुमार राय ने शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने पर जोर दिया, ताकि पीड़ितों को समय से राहत मिल सके।