2027 चुनाव के लिए शिवसेना का बड़ा ऐलान, NDA में सीट मिली तो पूरे दमखम से लड़ेंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 भले अभी दूर हों, लेकिन सियासी सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 भले अभी दूर हों, लेकिन सियासी सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी बीच शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी ने संगठन को मजबूत व विस्तार करने का कार्य शुरू कर दिया है।
शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए साफ कर दिया है कि पार्टी 2027 के चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।
दिल्ली में आयोजित पार्टी की उच्चस्तरीय बैठक के बाद शिवसेना नेताओं ने संकेत दिया कि वर्ष 2027 में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां पार्टी पूरी मजबूती के साथ अपने प्रत्याशी उतारेगी।
उत्तर प्रदेश के संदर्भ में भी पार्टी ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तहत जितनी सीटें मिलेंगी, उन सभी पर शिवसेना पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी।
अभय द्विवेदी का कहना है कि उप्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और शहर-शहर भेजकर संगठन का विस्तार किया जा रहा है ताकि आगामी चुनाव में पार्टी मजबूत स्थिति में पहुंच सके।
वही अभय द्विवेदी ने दावा किया कि पार्टी हिंदुत्व, विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार सक्रिय है। उनका कहना है कि जनता से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा और जनहित के सवालों पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।


