अयोध्या: सपा के व्यापारी सम्मेलन पर भाजपा के व्यापारी नेता का पलटवार, कहा- व्यापारी भाजपा के साथ

उप्र के अयोध्या जनपद में सपा से जुड़े व्यापारी नेता के मंडलीय व्यापारी सम्मेलन पर भाजपा के युवा व्यापारी नेता एवं उद्योगपति ज्ञानेश्वर जायसवाल ने निशाना साधा। उन्होंने सम्मेलन को व्यापारी सम्मेलन नहीं बल्कि राजनीतिक सम्मेलन करार दिया।

अयोध्या: सपा के व्यापारी सम्मेलन पर भाजपा के व्यापारी नेता का पलटवार, कहा- व्यापारी भाजपा के साथ

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट  

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में सपा से जुड़े व्यापारी नेता के मंडलीय व्यापारी सम्मेलन पर भाजपा के युवा व्यापारी नेता एवं उद्योगपति ज्ञानेश्वर जायसवाल ने निशाना साधा। उन्होंने सम्मेलन को व्यापारी सम्मेलन नहीं बल्कि राजनीतिक सम्मेलन करार दिया।

ज्ञानेश्वर जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी, आम नागरिक और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बेहतर कानून-व्यवस्था के चलते प्रदेश में निवेश बढ़ रहा है। उन्होंने 2012 से 2017 के बीच अपराध का हवाला देते हुए कहा कि उस दौर में व्यापारी भय के माहौल में कारोबार करते थे।

अपने साथ दो बार कट्टा लगाकर छिनैती होने का भी दावा किया। वही भाजपा नेता ज्ञानेश्वर जायसवाल ने MDR को लेकर कहा कि छोटे दुकानदारों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है और व्यापारियों को अफवाहों से बचना चाहिए।

वहीं सपा के PDA पर तंज कसते हुए उन्होंने इसे ‘परिवारवादी पार्टी’ बताया। जायसवाल ने दावा किया कि व्यापारी भाजपा सरकार के साथ है और 2027 में भाजपा करीब 300 सीटों के साथ फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।