वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर करोड़ों रुपए का सोना और डायमंड ज्वेलरी बरामद, दो युवक गिरफ्तार
उप्र के वाराणसी जनपद के कैंट रेलवे स्टेशन पर करोड़ों रुपए का सोना और डायमंड ज्वेलरी बरामद किया गया है। दो यात्रियों के पास से आभूषण बरामद हुआ।
वाराणसी से उमेश सिंह की रिपोर्ट
वाराणसी/जनमत न्यूज़। उप्र के वाराणसी जनपद के कैंट रेलवे स्टेशन पर करोड़ों रुपए का सोना और डायमंड ज्वेलरी बरामद किया गया है। दो यात्रियों के पास से आभूषण बरामद हुआ।
मामला वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन का है। डायमंड की घड़ी, चेन के साथ सोने की अंगूठियाँ बरामद हुई। बरामद हुए आभूषणों की कीमत करीब 1 करोड़ 95 लाख रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार स्टेशन पर गश्त के दौरान जीआरपी के जवानों ने युवकों को पकड़ा। युवकों को पकड़कर जीआरपी ने आयकर विभाग को सूचना दी। दोनों युवक गुजरात के रहने वाले है। मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 और 7 पर युवक पकड़े गए।


