अयोध्या: बृजकिशोर होम्योपैथिक अस्पताल का विधायक ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार की उठी मांग
उप्र के अयोध्या जनपद के देवकाली स्थित बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के देवकाली स्थित बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर आंवले का पौधा लगाया।
प्राचार्य डॉ. आशीष सिंह ने विधायक से सड़क, नाली निर्माण तथा पैथोलॉजी के लिए ऑटो एनालाइजर व बायोकेमिस्ट्री मशीन उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। वहीं प्राचार्य ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि "नशा एक धीमा ज़हर है, इससे हमेशा बचें।"


