खत्म हुआ इंतजार, इस दिन आ रहा है स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद फैंस एक लंबे समय से इस फिल्म के सेकंड पार्ट के इंतजार में बैठे हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' का जब से पहला पोस्टर सामने आया था.

खत्म हुआ इंतजार, इस दिन आ रहा है स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' का ट्रेलर
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद फैंस एक लंबे समय से इस फिल्म के सेकंड पार्ट के इंतजार में बैठे हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' का जब से पहला पोस्टर सामने आया था, तब से ही फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर के लिए बैचेन थे। मार्च में रिलीज होने वाली आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी भी सामने आ चुकी है।

कब रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर?

जियो स्टूडियो और बी62 स्टूडियो ने फाइनली रणवीर सिंह-सारा अर्जुन और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। उन्होंने फिल्म का एक नया पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

इस पोस्टर को शेयर करने के साथ ही मेकर्स ने यह बताया है कि 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) का ट्रेलर शनिवार 7 मार्च को सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर रिलीज होगा।

इस पोस्टर को शेयर करने के साथ ही मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "हौसला ईंधन बदला"। ट्रेलर लॉन्च की इस घोषणा के बाद फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

पांच भाषाओं में रिलीज होगी 'धुरंधर 2'

आपको बता दें कि 'धुरंधर' की अपार सफलता को देखते हुए निर्देशक आदित्य धर और निर्माता जियो स्टूडियो ने इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ साउथ की भाषाओं में भी रिलीज करने का निर्णय लिया है। 'धुरंधर' का सेकंड पार्ट हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

'धुरंधर-पार्ट 1' की कहानी जहां लियारी के गैंगस्टर रहमान डकैत की जिंदगी और पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है, तो वहीं अब इसके सेकंड पार्ट में मेकर्स ने 'हमजा अली मजारी' उर्फ रणवीर सिंह के किरदार पर पूरा फोकस रखा है। आगे की कहानी में जसकीरत सिंह रंगी की पाकिस्तान में 'हमजा' बनकर एंट्री की जर्नी को दिखाया जाएगा।

इसके अलावा 'धुरंधर' मिशन क्या था, इस पर भी फोकस किया जाएगा। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विदेशों में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसका रिस्पांस काफी अच्छा है।