औरैया: पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में चली गोली, बुजुर्ग के सिर में आई गंभीर चोट
औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के महू गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में गोली चलने की खबर है। विवाद बढ़ने पर हुई इस फायरिंग में चार लोग घायल हो गए, इस दौरान एक बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के महू गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में गोली चलने की खबर है। विवाद बढ़ने पर हुई इस फायरिंग में चार लोग घायल हो गए, इस दौरान एक बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई है।
फायरिंग में दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गोली के छर्रे लगे हैं. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची है। सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा।
बेला सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को चिचौली रेफर किया गया। घटना की सूचना पर एसओजी व सर्विलांस टीम भी पहुंची एवं रातभर चली आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही। पुलिस ने तड़के चेकिंग के दौरान कुछ लोगों को पकड़ा. थानाध्यक्ष ने जल्द पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है।

Janmat News 
