इलाज के दौरान महिला की मौत से हड़कंप, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
पूनम देवी के सिर में गंभीर चोट लगी थी, इसके बावजूद क्लिनिक के डॉक्टर ने उसे तत्काल किसी बड़े अस्पताल या ट्रामा सेंटर के लिए रेफर नहीं किया।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट —
चंदौली/जनमत न्यूज। जनपद चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगहा गांव स्थित मां शक्ति फैक्चर क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने क्लिनिक परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू में किया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 35 वर्षीय पूनम देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पूनम देवी के सिर में गंभीर चोट लगी थी, इसके बावजूद क्लिनिक के डॉक्टर ने उसे तत्काल किसी बड़े अस्पताल या ट्रामा सेंटर के लिए रेफर नहीं किया। परिजनों का कहना है कि क्लिनिक में ही ब्रेन इंजरी जैसी गंभीर स्थिति का इलाज किया जाता रहा, जो लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण है।
परिजनों के अनुसार इलाज के दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और क्लिनिक परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
घटना की सूचना पर बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया कि मृतका पूनम देवी अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.