मुजफ्फरनगर: प्रेम विवाह के बाद बढ़ा विवाद, पत्नी की दूसरी शादी कराने का आरोप; पति ने लगाई न्याय की गुहार
उप्र के बागपत जनपद निवासी ललित कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है.
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/बागपत/जनमत न्यूज़। उप्र के बागपत जनपद निवासी ललित कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 2024 में उसने शिवानी पुत्री पदम सिंहनिवासी अलमासपुर, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर से प्रेम विवाह के बाद शादी का रजिस्ट्रेशन गाज़ियाबाद में कराया था और दोनों शादी के बाद करीब एक वर्ष तक साथ ग्राम अंगदपुर झोहड़ी थाना बिनोली जिला बागपत में एक साथ बतौर पति पत्नी साथ रहे।
ललित का आरोप है कि शिवानी को उसके परिजनों ने जून 2025 में धोखे से अपने घर बुला लिया था।, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने उसकी पत्नी शिवानी को वापस नहीं भेजा और अब उसकी दूसरी शादी सूरज पुत्र नामालूम पचेंडा से कराने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रार्थना पत्र में ललित ने यह भी कहा है कि शिवानी द्वारा उसके विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का झूठ मुकदमा दर्ज कराया गया, जबकि ललित ने शिवानी से रजिस्टर्ड शादी की है जिसमें वह जेल भी गया।
जेल से बाहर आने के बाद उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और अपनी पत्नी को साथ भेजने तथा जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। ललित का कहना है कि उसने रजिस्टर्ड विवाह के आधार पर पत्नी को साथ लाने के लिए न्यायालय बागपत में वाद भी दायर किया है।
ललित ने अपने प्रार्थना पत्र में अपनी ससुराल वालों कदम सिंह, मुनेश, विपुल, पदुमन, छोटू और जॉनी सहित अन्य पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उसने मुजफ्फरनगर और बागपत प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
नोट: यह समाचार ललित कुमार द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष और पुलिस जांच के निष्कर्ष आना शेष है।


