चंदौली: अराजक तत्वों का उपद्रव, घर में लगाई आग; सबकुछ स्वाहा, दोषियों को तलाश रही पुलिस
उप्र के जनपद चंदौली में अराजक तत्वों का उपद्रव देखने को मिला है। अराजक तत्वों घर में आग लगा दी जिससे सब कुछ जलकर राख हो गया।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद चंदौली में अराजक तत्वों का उपद्रव देखने को मिला है। अराजक तत्वों घर में आग लगा दी जिससे सब कुछ जलकर राख हो गया।
इस आगजनी में जनरेटर, थ्रेसर, सोलर पैनल समेत लाखों का नुकसान हुआ है। अनाज व गृहस्थी का पूरा सामान स्वाहा हो गया। पीड़ित परिवार की आजीविका पूरी तरह तबाह हो गई है।
इस अग्निकाण्ड से ग्रामीणों में आक्रोश व भय का माहौल है। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। दोषियों की तलाश जारी है। यह पूरी घटना इलिया थाना क्षेत्र के मनकपडा गांव की है।


