मिर्जापुर: ‘फ्लाइओवर नहीं तो वोट नहीं’ को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, भाजपा विधायक मुर्दाबाद के लगाए नारे
उप्र के मिर्जापुर जनपद के अकोढी, बबूरा एवं जोपा विलरा आदि दर्जन भर गांव में संपर्क मार्ग रेलवे क्रॉसिंग अंडर ब्रिज अब 4 महीने के लिए पूरी तरह से यह आवागमन से बाधित रहेगा।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद के अकोढी, बबूरा एवं जोपा विलरा आदि दर्जन भर गांव में संपर्क मार्ग रेलवे क्रॉसिंग अंडर ब्रिज अब 4 महीने के लिए पूरी तरह से यह आवागमन से बाधित रहेगा।
यहां के निवासियों को 35 किलोमीटर दूर घूम करके घर जाना होता है जिससे बच्चों की शिक्षा व जरूरी इलाज नही हो पाता जिसको लेकर स्थानिय ग्रामीणों मे काफी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने भाजपा विधायक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
लोगों ने कहा कि ‘फ्लाईओवर नहीं तो इस बार वोट नहीं’, इसी मांग को लेकर सार्वजनिक रूप से विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इसी वजह से यह क्षेत्र सबसे पिछड़ा हुआ है क्योंकि यह पहुचने के लिए अण्डर पास से जाना होता है जो की बरसात मे पुल मे पानी भरने से मिर्जापुर जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूट जाता।
जिससे जरूरी सुविधा अस्पताल कचहरी विद्यालय पहुचने के लिए35 किमी सफर तय कर जाना होता जिस समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

Janmat News 
