भदोही: आग से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने ग्रामप्रधान के पुत्र पर लगाया आरोप

उप्र के भदोही जनपद के पिपरगांव के प्रधानपति द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरगांव में जैसलाल सरोज आग के चपेट में आ गया है।

भदोही: आग से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने ग्रामप्रधान के पुत्र पर लगाया आरोप
Published By- Diwaker Mishra

भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

भदोही/जनमत न्यूज़। उप्र के भदोही जनपद के पिपरगांव के प्रधानपति द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरगांव में जैसलाल सरोज आग के चपेट में आ गया है।

प्राप्त सूचना पर पीआरवी व स्थानीय पुलिस द्वारा मौके की निरीक्षण में ज्ञात हुआ कि जैसलाल सरोज पुत्र लालता प्रसाद सरोज उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पिपरगांव थाना ज्ञानपुर द्वारा सुबह करीब 07:30 बजे स्थानीय ग्राम प्रधान राम नायक यादव के दरवाजे पर जाकर अपना हैंड पाइप दुरुस्त कराने की बात पर कुछ कहा-सुनी हुई थी।

स्थानीय लोगों द्वारा कंबल डालकर आग बुझाया गया। तब तक जैसलाल सरोज का शरीर लगभग 80% जल चुका था, स्थानीय पुलिस द्वारा जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ज्ञानपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा BHU वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति के परिजन मौजूद हैं। जैसलाल के परिजनों द्वारा ग्रामप्रधान के पुत्र कमलेश यादव पर जलाने का आरोप लगाया जा रहा है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद रहकर घटना की प्रत्येक पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त प्रकरण में पीड़ित जैसलाल सरोज पुत्र लालता प्रसाद जो बीएचयू में इलाजरत थे 10 मार्च को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा घटनास्थल पर जाकर आग से झुलसे जैसलाल सरोज पुत्र स्व. लालता प्रसाद सरोज के घर पहुंचे और उनके परिजनों से बात-चीत की गई है।

घटना संबंधित विस्तृत जानकारी ली गई तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया है। नामजद आरोपी को हिरासत पुलिस में लेकर पूछ-ताछ की कार्यवाही की जा रही है। कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु गांव में पुलिस बल तैनात है।