महाराजगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार; चोरी की दो बाइक बरामद
उप्र के महाराजगंज जनपद के एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।
महाराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट
महाराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महाराजगंज जनपद के एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।
यह सफलता जनपद की नौतनवा पुलिस को मिली है। आरोपी पर गैंगेस्टर सहित 41 आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। शातिर वाहन चोर डुप्लीकेट चाभी बनाकर वाहनों की चोरी करता था।
आरोपी चोरी किये वाहनों को नेपाल में बेचता था। आरोपी के पास से 2 चोरी की बाइक बरामद की गई है।


