रायबरेली: हिस्ट्रीशीटर अमित सिंह गिरफ्तार, सरेनी पुलिस ने दबोचा; कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

उप्र के रायबरेली जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरेनी पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

रायबरेली: हिस्ट्रीशीटर अमित सिंह गिरफ्तार, सरेनी पुलिस ने दबोचा; कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट 

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरेनी पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध रायबरेली और उन्नाव जनपद के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को सरेनी पुलिस टीम ने न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी, उन्नाव द्वारा जारी कुर्की वारंट के तहत अमित सिंह पुत्र वीरेंद्र बहादुर सिंह, निवासी कहिंजर थाना सरेनी, रायबरेली को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक अमित सिंह के खिलाफ सरेनी, बिहार (उन्नाव) और कोतवाली नगर रायबरेली समेत विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट, चोरी व अन्य गंभीर धाराओं में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अभिलेखों में उसे हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना सरेनी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह और मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र कुमार शामिल रहे।