बरेली: दबंग ठेकेदार ने किया सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा

उप्र के बरेली जनपद में दबंग ठेकेदार ने द्वारा सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आ रहा है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मामला जनपद के थाना हाफिजगंज के सेंथल क्षेत्र का है।

बरेली: दबंग ठेकेदार ने किया सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में दबंग ठेकेदार ने द्वारा सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आ रहा है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मामला जनपद के थाना हाफिजगंज के सेंथल क्षेत्र का है।

यहां के बिल्डर व राहत निवासी थाना हाफिजगंज सेथल बरेली ठेकेदार ने सरकारी तालाब को पाट कर सड़क निकाल कर कालोनी काटने हेतु सरकारी तालाब में भराव हेतु मिट्टी डलवाई।

तालाब में भराव डलवाने में तीन- ट्राला मिट्टी को लेकर ग्रामीणों ने एकजुट हो ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोलकर तहसील प्रशासन नवाबगंज को खुली चेतावनी दी है।

उक्त प्रकरण में दबंग ठेकेदार से बात करने पर मीडिया द्वारा सवाल जवाब करने पर दबंग ठेकेदार बोला, उसका कुछ भी नहीं होगा। उसने तो तालाब के रकबे में मकान बनवा दिए हैं तब कुछ नहीं बिगाड़ पाया, तो अब क्या बिगाड़ लेगा। उसके इस बोल  से साफ़ जाहिर है कि दबंग भू माफिया ठेकेदार तहसील नवाब गंज पर किस हद तक हावी है।