औरैया: चोरी की घटना में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी किया गया सामान बरामद

औरैया के थाना सहायल पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के सौथरा तिराहे के पास से अजीत यादव व रोहित उर्फ मुच्छड़ को पुलिस द्वारा दबोचा गया।

औरैया: चोरी की घटना में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी किया गया सामान बरामद
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के थाना सहायल पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के सौथरा तिराहे के पास से अजीत यादव व रोहित उर्फ मुच्छड़ को पुलिस द्वारा दबोचा गया।

अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी किया गया इंजन, हेड व पंखा बरामद किया है। फील्ड मार्शल 5 HP इंजन व वर्ना कंपनी का सामान बरामद किया गया है। मामला थाना सहायल में दर्ज मुअस 06/2026 धारा 303(2) बीएनएस से यह मामला जुड़ा है।

क्षेत्राधिकारी सदर अशोक कुमार सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक व उच्चाधिकारियों के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।