अलीगढ: महिला और उसके परिजनों के साथ दबंग पड़ोसियों ने की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उप्र के अलीगढ जनपद में शराब के नशे में महिला और उसके परिजनों के साथ दबंग पड़ोसियों द्वारा मारपीट किए जाने की खबर सामने आ रही है।

अलीगढ: महिला और उसके परिजनों के साथ दबंग पड़ोसियों ने की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ से अजय कुमार की रिपोर्ट 

अलीगढ/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ जनपद में शराब के नशे में महिला और उसके परिजनों के साथ दबंग पड़ोसियों द्वारा मारपीट किए जाने की खबर सामने आ रही है। पूरा मामला थाना अतरौली इलाके के आनंदपुर का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मामूली कहासुनी में दबंगो ने महिला के घर में घुसकर जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मारपीट के दौरान दबंग पड़ोसियों ने पीड़ित महिला के घर पर ईंट पत्थर से हमला किया। मारपीट में घर कई सदस्यों को गंभीर चोट आई है जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घटना की जाँच में जुटी है। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

महिला का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं की। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।