सीतापुर: मासूम की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम

उप्र के सीतापुर जनपद में मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मछरेहटा थाना क्षेत्र में बालिका का शव गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया था। अब पुलिस ने आरोपी जब्बर को गिरफ्तार कर लिया है।

सीतापुर: मासूम की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पांडेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद में मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मछरेहटा थाना क्षेत्र में बालिका का शव गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया था। अब पुलिस ने आरोपी जब्बर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मोबाइल दिखाने के बहाने बालिका को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया और राज खुलने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामले के खुलासे पर एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

मामला 12 अक्टूबर का है, जब ग्वालीपुरवा के पास गन्ने के खेत में नाबालिग बालिका का शव मिला था। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने जांच शुरू की। ड्रोन कैमरे, डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची।

जब्बर को कल्ली रोड परिक्रमा मोड़ स्थित सूरजपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।