फतेहपुर में नौ साल पहले शुरू हुई लव मैरिज का खौफनाक अंत, पति ने की पत्नी की हत्या

उप्र के फतेहपुर जनपद में करीब नौ साल पहले शुरू हुई एक लव मैरिज का खौफनाक अंत हो गया। जिस पति के साथ शालिनी ने 3 दिसंबर 2017 को प्रेम विवाह कर नई जिंदगी की शुरुआत की थी। उसी पति पर अब उसकी हत्या का आरोप है।

फतेहपुर में नौ साल पहले शुरू हुई लव मैरिज का खौफनाक अंत, पति ने की पत्नी की हत्या
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में करीब नौ साल पहले शुरू हुई एक लव मैरिज का खौफनाक अंत हो गया। जिस पति के साथ शालिनी ने 3 दिसंबर 2017 को प्रेम विवाह कर नई जिंदगी की शुरुआत की थी। उसी पति पर अब उसकी हत्या का आरोप है।

पुलिस ने शालिनी हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पति दिलीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में दिलीप ने शालिनी की हत्या की थी। 8 अगस्त को शहर के नासेपीर इलाके में शालिनी की लाश घर के अंदर पानी से भरे टब में पड़ी मिली थी। उसके सिर और पैर पर चोट के निशान मिले थे।

पुलिस की जांच के मुताबिक, दिलीप ने पहले शालिनी के सिर पर कूकर का ढक्कन मारकर हमला किया और फिर उसका मुंह पानी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है।

आरोपी दिलीप यादव चक अल्लीपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात था, जबकि शालिनी शहर के ट्रुथ मिशन स्कूल में प्राइवेट टीचर थी।

कभी प्यार से शुरू हुआ यह रिश्ता शक की आग में ऐसा जला कि शादी के करीब नौ साल बाद पत्नी की जान चली गई और पति सलाखों के पीछे पहुंच गया। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।