बुलंदशहर: गुलावठी में बैटरी व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बलबीर हत्याकांड मामले में था जमानत पर
उप्र के बुलंदशहर जनपद के गुलावठी में बैटरी व्यापारी रोहताश राणा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर है। बदमाशों ने दुकान पर बैठे रोहताश राणा की गोली मार की हत्या की।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के गुलावठी में बैटरी व्यापारी रोहताश राणा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर है। बदमाशों ने दुकान पर बैठे रोहताश राणा की गोली मार की हत्या की।
जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार दोनों हत्यारे फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 3 खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
बता दें कि मृतक रोहताश राणा वर्ष 2025 में हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में हुए बलबीर हत्याकांड मामले में जमानत पर था। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। पुलिस ने इलाके के DVR कब्जे में लिए हैं। गुलावठी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से सनसनी फ़ैल गई है।




