बलरामपुर: घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव, सदमे में पत्नी की भी मौत
उप्र के बलरामपुर जनपद के थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के धौरहरा गांव में एक बेहद दुखद और दर्दनाक घटना सामने आई है।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के धौरहरा गांव में एक बेहद दुखद और दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम सभा धौरहरा में करीब 25 वर्षीय युवक राकेश उर्फ शिवकुमार पुत्र राम छबीले का शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला है।
इसके बाद सदमे में उनकी पत्नी रोशनी शर्मा की भी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस दोहरे हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक शिवकुमार की शादी अभी हाल ही में मई 2026 में हुई थी। पति का शव घर के अंदर फंदे से लटकता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
पत्नी की भी मौत
सूत्रों और स्थानीय खबरों के अनुसार, पति की मौत की खबर और इस पूरे घटनाक्रम को देखकर पत्नी रोशनी शर्मा का स्वास्थ्य अचानक बेहद बिगड़ गया, जिसके बाद इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही थाना श्रीदत्तगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


