लखीमपुर खीरी: चोरी करने वाले शातिर गिरोह के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के थाना खमरिया क्षेत्र में बैठे दिनों भारी भरकम चोरियों से दहल उठा था। क्षेत्र में कई दर्जनों हुई चोरियों का खुलासा न करने की वजह से अभी हाल ही में पूर्व प्रभारी निरीक्षक का तबादला करते हुए सख्त हिदायत दी गई थी

लखीमपुर खीरी: चोरी करने वाले शातिर गिरोह के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट  

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के थाना खमरिया क्षेत्र में बैठे दिनों भारी भरकम चोरियों से दहल उठा था। क्षेत्र में कई दर्जनों हुई चोरियों का खुलासा न करने की वजह से अभी हाल ही में पूर्व प्रभारी निरीक्षक का तबादला करते हुए सख्त हिदायत दी गई थी कि क्षेत्र में हुई चोरियों का जल्द से जल्द खुलासा करके पीड़ित जनता को न्याय दिलाए।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष ईसानगर, थानाध्यक्ष खमरिया एवं जिले की स्वाट टीम को चोरियों के खुलासे के लिए लगाया गया था। बीती रात मुखबिर की सूचना पर की गई शातिर चोरी करने वाले गैंग के कुछ लोगों को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने की कोशिश की गई तो शातिर अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग करते हुए हमला कर दिया।

पुलिस की सक्रियता के चलते जवाबी कार्यवाही में दो अभियुक्तों के पैर में लगी गोली से घायल हो गए जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

घायल हुए अपराधियों के पास से चोरी किया हुआ माल और अवैध तमंचा कारतूस भी बरामद किया है बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्तों का काफी लंबा आपराधिक इतिहास है।