अयोध्या: चोरी की घटना का पुलिस ने किया सफल अनावरण, बरेली निवासी आरोपी मां-बेटे गिरफ्तार
उप्र के अयोध्या कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया। पुलिस ने चोरी के मामले में बरेली निवासी मां-बेटे को गिरफ्तार किया है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया। पुलिस ने चोरी के मामले में बरेली निवासी मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय प्रभात दुआ और उसकी 42 वर्षीय मां मीना दुआ के रूप में हुई है।
दोनों आरोपी बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की वीर सावरकर कॉलोनी के निवासी हैं। 21 सितंबर 2026 को महाजनी टोला निवासी व्यक्ति की तहरीर पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 1 नवंबर 2026 को मर्चरी हाउस के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से करीब 18 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। बरामदगी में एक सोने का हार, सात जोड़ी कान के टॉप्स और दो जोड़ी कान की बालियां शामिल हैं। इसके अलावा चार सोने के कंगन, दो सोने की चेन, 30 चांदी के सिक्के और एक चांदी की नाक की कील बरामद हुई है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई की। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



