308 पहियों वाला ट्रक पहुंचा लखीमपुर खीरी, बना आकर्षण का केंद्र; लदा है 200 टन वजनी विशाल वेसल

उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के कुंभी चीनी मिल के लिए 308 पहियों वाला विशालकाय ‘बाहुबली’ ट्रक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पहुंचा।

308 पहियों वाला ट्रक पहुंचा लखीमपुर खीरी, बना आकर्षण का केंद्र; लदा है 200 टन वजनी विशाल वेसल
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के कुंभी चीनी मिल के लिए 308 पहियों वाला विशालकाय ‘बाहुबली’ ट्रक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पहुंचा।

करीब 200 टन वजनी विशाल वेसल अब इस महाबली ट्रेलर पर लादकर लखीमपुर खीरी के कुंभी चीनी मिल पहुंचाया जा रहा है। यह उपकरण बलरामपुर चीनी मिल की कुंभी इकाई में विकसित की जा रही बड़ी बायोपॉलिमर सुविधा के लिए लाया गया है।

यह विशालकाय उपकरण, विशाल आकार और भारी वजन के कारण इस ट्रक की रफ्तार बेहद धीमी है। सफर के दौरान कई जगह रास्ते की बाधाओं को हटाना पड़ा, जबकि ट्रक को सुरक्षित निकालने के लिए क्रेन और विशेष तकनीकी इंतजाम किए गए। कई स्थानों पर इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो जाती है।

ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए यह अब उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में प्रवेश कर चुका है। 308 पहियों की लंबी कतार और उस पर लदे विशाल वेसल को देखने के लिए सड़क किनारे लोग रुक रहे हैं। यह असाधारण भारी-भरकम वाहन अब अपनी अंतिम मंजिल की ओर बढ़ रहा है।