मिर्जापुर: विजयदशमी पर दशानन के पुतला दहन के साथ असत्य पर हुई सत्य की जीत, लोगो ने मनाया उत्सव

उप्र के मिर्जापुर जिले के अहरौरा नगर  मे धर्म सभा रामलीला समिति अहरौरा एवं श्रीबाल रामलीला समिति चौक बाजार द्वारा परंपरागत ढंग से रावण का पुतला दहन कर विजयदशमी का पर्व मनाया।

मिर्जापुर: विजयदशमी पर दशानन के पुतला दहन के साथ असत्य पर हुई सत्य की जीत, लोगो ने मनाया उत्सव
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जिले के अहरौरा नगर  मे धर्म सभा रामलीला समिति अहरौरा एवं श्रीबाल रामलीला समिति चौक बाजार द्वारा परंपरागत ढंग से रावण का पुतला दहन कर विजयदशमी का पर्व मनाया।

ऐतिहासिक धर्म सभा रामलीला समिति द्वारा साहुवाईन के पोखरे पर हजारों की संख्या में उपस्थित लीला प्रेमियों के बीच भगवान राम ने रावण का वध कर लीला का मंचन किया। 

मेला प्रेमियों ने अहंकार रूपी रावण का पुतला दहन कर विजयादशमी का उत्सव मनाया। वही बाल रामलीला समिति चौक बाजार का रावण दहन नगर के सत्यानगंज स्थित आलू मिल के पास हुआ।

रावण वध के बाद भगवान राम ,लक्ष्मण एवं माता जानकी की आरती की गई और असत्य पर सत्य की, अन्याय पर न्याय की, बुराई पर अच्छाई की, अधर्म पर धर्म के जीत का प्रतीक विजया दशमी पर्व लोगों ने हर्षोल्लास पूर्वक क्षेत्र में मनाया। वही लोगो ने विजयदशमी के पर्व पर कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म की जीत और असत्य पर सत्य का जीत का पर्व है।

यह अहंकार को समाप्त करने का यह पर्व है आज हर व्यक्ति के शरीर में जो रावण रूपी अहंकार है उसे समाप्त करने का दिन है। वहीं सुरक्षा की बात की जाय तो मेला क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।