रायबरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार; दर्ज है गंभीर आपराधिक मामले
उप्र के रायबरेली जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरबख्शगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरबख्शगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त राकेश लोधी थाना क्षेत्र गुरबख्शगंज में दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तुलसी मोड़ के पास से आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस कार्रवाई को गुरबख्शगंज पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Janmat News 
