शाहजहांपुर में दो सगे भाइयों का हाफ एनकाउंटर, दोनों पर दर्ज हैं दो दर्जन से अधिक मुकदमे

उप्र के शाहजहांपुर जनपद में दो सगे भाइयों की पुलिस से मुठभेड़ होने की खबर है। पुलिस ने दोनो बदमाश भाइयों के पैरो में गोली मारी है। रात के अंधेरे में पुलिस से हुई इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया है।

शाहजहांपुर में दो सगे भाइयों का हाफ एनकाउंटर, दोनों पर दर्ज हैं दो दर्जन से अधिक मुकदमे
Published By- Diwaker Mishra

शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट

शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुर जनपद में दो सगे भाइयों की पुलिस से मुठभेड़ होने की खबर है। पुलिस ने दोनो बदमाश भाइयों के पैरो में गोली मारी है। रात के अंधेरे में पुलिस से हुई इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया है।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर की गई बदमाशों द्वारा फायरिंग में थाना पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया और एक सिपाही भी घायल हुआ है। शाहजहांपुर के थाना सिंधौली क्षेत्र में श्री त्रिलोकी नाथ मंदिर के पास SOG और थाना पुलिस की रात के अंधेरे में बाईक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

जब पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें एक सिपाही सुनील कुमार घायल हो गया और थाने की पुलिस गाड़ी का सामने बाला शीशा भी टूट गया।

जिसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की और बाइक सवार दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें घायल करके गिरफ्तार कर लिया।

पुवायां सर्किल के सीओ ने बताया कि दोनों बदमाशों के नाम राम और श्याम है, ये दोनों बदमाश सगे भाई हैं और जिला पीलीभीत के रहने वाले हैं लेकिन ये दोनों बदमाश पिछले लंबे समय से शाहजहांपुर के कई थाना क्षेत्रों में अपनी पल्सर बाईक से आकर महिलाओं से कुंडल और चैन लूटकर भाग जाया करते थे।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों बदमाश भाइयों का एक लंबा इतिहास है। लगभग दो दर्जन से अधिक मुकदमें इन दोनों बदमाशों पर पहले से ही दर्ज हैं।पुलिस को बदमाशों के पास से लूटा गया सोना और तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।