मुजफ्फरनगर में सामने आया धर्मांतरण कराने का मामला, हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक पर लगाए गंभीर आरोप
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में एक बार फिर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के सैटेड़ी गांव का है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में एक बार फिर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के सैटेड़ी गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार युवती को बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण कराया जा रहा था। वसीम नामक व्यक्ति पर हिंदू युवती ने गंभीर आरोप लगाए।
मदरसे में ले जाकर युवती ने निकाह करने का आरोप लगाया। वसीम हिंदू युवती की अश्लील वीडियो में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। निकाह कर हिंदू युवती को मुजफ्फरनगर से हैदराबाद ले जाने के लिए युवक दबाव बना रहा था।


