औरैया: अवैध खनन के खिलाफ चलाया गया चेकिंग अभियान, दो डंपर सीज; लगाया भारी जुर्माना

उप्र के औरैया जनपद के जिलाधिकारी के निर्देश पर औरैया-फफूँद मार्ग पर रात 1 बजे अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया।

औरैया: अवैध खनन के खिलाफ चलाया गया चेकिंग अभियान, दो डंपर सीज; लगाया भारी जुर्माना
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के जिलाधिकारी के निर्देश पर औरैया-फफूँद मार्ग पर रात 1 बजे अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया।

फफूँद कस्बे के पास एसडीएम सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई हुई। सख्त चेकिंग अभियान के दौरान 8 डंपरों की जांच मौके पर ही की गई जिसमे 2 डंपर अवैध खनिज परिवहन में लिप्त पाए गए।

दोनों डंपरों को सीज कर फफूँद थाने में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा लिया गया। इन दोनों डंपरों के वाहन स्वामियों पर कुल 1,10,870 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जिला प्रशासन ने कहा अवैध खनन करने वालों पर आगे भी अभियान जारी रहेगा।