बलरामपुर में MLC चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, सभी 10 केन्द्रों पर मतदान सुचारू रूप से जारी

उप्र के स्नातक व खंड शिक्षक MLC चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं।

बलरामपुर में MLC चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, सभी 10 केन्द्रों पर मतदान सुचारू रूप से जारी
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट  

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के स्नातक व खंड शिक्षक MLC चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं।  

मतदान हेतु जिले में कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं। जनपद के 143 महिला मतदाता व 839 पुरुष मतदाता मतदान करेंगे। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा।

मतदान के बाद मतपेटियां कड़ी सुरक्षा में गोरखपुर भेजी जाएंगी। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिलाधिकारी डॉक्टर विपिन कुमार जैन ने तैयारियों को पूरा बताया।

ताजा जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले में सभी 10 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुचारू रूप से जारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

उतरौला विकास खंड के मतदान केंद्र पर अब तक 26 मतदाताओं ने मतदान किया है। टोटल 90 मतदाता हैं। 70 पुरुष 20 महिला मतदाता मतदान करेंगे।

गोरखपुर–फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत बलरामपुर जनपद के सभी 10 मतदान बूथों पर शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से मतदान जारी है।

जनपद बलरामपुर में गोरखपुर–फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सभी  10 मतदान बूथों पर मतदाताओं द्वारा उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा रहा है।

 सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल ढंग से संचालित हो रही है।  12:00 बजे तक मतदान प्रतिशत — 59.98% होने की खबर है।