केजरीवाल के करीबी का साथ छूटा: अशोक मित्तल समेत कई बड़े नेताओं ने AAP छोड़ी, सियासत में हलचल तेज
AAP में बड़ी टूट, अशोक मित्तल समेत कई नेताओं ने पार्टी छोड़ी। केजरीवाल के लिए बढ़ी मुश्किलें, जानिए पूरी खबर।
नई दिल्ली/ जनमत न्यूज़:- दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। Arvind Kejriwal के करीबी माने जाने वाले राज्यसभा सांसद Ashok Mittal ने Aam Aadmi Party (AAP) का साथ छोड़कर Bharatiya Janata Party (BJP) का दामन थाम लिया है। खास बात यह है कि मित्तल वही नेता हैं जिन्होंने 2024 में जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद केजरीवाल और उनके परिवार को अपने सरकारी आवास में ठहराया था।
शिफ्टिंग के कुछ घंटों बाद ही बदला पाला
बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को केजरीवाल परिवार के साथ 5, फिरोजशाह रोड स्थित मित्तल के आवास से लोधी एस्टेट के नए बंगले में शिफ्ट हुए। इसके कुछ ही घंटों बाद मित्तल ने पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया, जिससे सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई।
कई दिग्गजों का एक साथ इस्तीफा
अशोक मित्तल के अलावा Raghav Chadha, Swati Maliwal, Harbhajan Singh, Sandeep Pathak, Rajinder Gupta और Vikram Sahney जैसे कई बड़े चेहरों ने भी पार्टी से दूरी बना ली है। इन नेताओं का एक साथ जाना AAP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
अंदरूनी खींचतान बनी वजह
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के भीतर लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। 2 अप्रैल को राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप-नेता पद से हटाकर अशोक मित्तल को जिम्मेदारी दी गई थी, जिसके बाद नाराजगी और बढ़ गई। बताया जाता है कि चड्ढा को साइडलाइन करने की कोशिश की जा रही थी।
बगावत की थी पहले से आहट
पार्टी नेतृत्व को इस संभावित बगावत की जानकारी मिल चुकी थी। खबरों के मुताबिक, केजरीवाल ने सभी सांसदों को बैठक के लिए बुलाया था और असंतुष्ट नेताओं को मनाने की कोशिश भी की थी। हालांकि बैठक से पहले ही नेताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन करने का ऐलान कर दिया।
स्वाति मालीवाल का विवाद भी बना कारण
Swati Maliwal और पार्टी के बीच रिश्ते पहले से तनावपूर्ण थे। मई 2024 में उनके साथ हुए कथित विवाद के बाद दूरी और बढ़ गई थी।
AAP के सामने बढ़ी चुनौती
इस घटनाक्रम के बाद AAP के सामने संगठन को संभालने और अपने विधायकों व कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। आने वाले दिनों में इसका असर दिल्ली और पंजाब की राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है।

Janmat News 
