भाजपा की प्रचंड जीत पर हरदोई में जश्न; ‘ममता दीदी हटी, झालमुड़ी बंटी’ के नारों की गूँज
तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का उत्साह उप्र के हरदोई जनपद में सिर चढ़कर बोला। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विजय उत्सव मनाया।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का उत्साह उप्र के हरदोई जनपद में सिर चढ़कर बोला। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विजय उत्सव मनाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं का जोश उस वक्त चरम पर पहुँच गया जब उन्होंने ममता दीदी हटी, झालमुड़ी बटी के अनोखे नारे के साथ जश्न मनाया। कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर गोले दागे और थिरकते कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाई।
भाजपा कार्यालय पर जश्न के दौरान जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के साथ जिला उपाध्यक्ष प्रितेश दीक्षित संदीप सिंह आदि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने न केवल तीन राज्यों की जीत पर खुशी जताई, बल्कि पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हालातों पर भी कटाक्ष किया और कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और सुशासन की जीत है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से अन्य राज्यों में जनता ने भय और तुष्टीकरण को नकारा है, उसका असर अब हर जगह दिख रहा है। 'ममता दीदी हटी, झालमुड़ी बटी' के नारे के जरिए कार्यकर्ताओं ने संदेश दिया कि अब भय का माहौल समाप्त होगा और विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।
जश्न के दौरान वक्ताओं ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां अब भय का शासन समाप्त होगा और सुशासन स्थापित होगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बंगाल भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।


