कानपुर देहात: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, भोगनीपुर में निकाली विशाल बाइक रैली

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी माहौल गर्माने लगा है। अपनी राजनीतिक ज़मीन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ धरातल पर उतर चुकी है।

कानपुर देहात: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, भोगनीपुर में निकाली विशाल बाइक रैली
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट  

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। ​उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी माहौल गर्माने लगा है। अपनी राजनीतिक ज़मीन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ धरातल पर उतर चुकी है। पार्टी के आला नेताओं से लेकर ज़िले स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने में जुटे हैं।

इसी क्रम में कानपुर देहात जनपद की भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया।

करीब 25 किलोमीटर लंबी बाइक रैली के माध्यम से जहां एक ओर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया गया, वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला गया।

​ ​2027 के चुनावी संग्राम के चलते उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। कानपुर देहात के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज किसान कांग्रेस का दम-खम देखने को मिला।

किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने करीब 25 किलोमीटर लंबी एक विशाल बाइक रैली निकाली। कांग्रेस के झंडों और गगनभेदी नारों के साथ निकली इस रैली ने पूरे इलाके में चुनावी हलचल बढ़ा दी।

बाइक रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से संवाद साधा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जहां राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के विचारों को जनता तक पहुंचाया, वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी पार्टी की नीतियों को लेकर लोगों को जागरूक किया और आगामी 2027 के चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की अपील की।

इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ​मोहित यादव ने कहा कि "हम 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में मजबूती से उतर चुके हैं। आज बाइक रैली के ज़रिए हमने जनता के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी की जनहित नीतियों को पहुंचाया है और मौजूदा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।

भोगनीपुर में निकली इस 25 किलोमीटर लंबी बाइक रैली से किसान कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि 2027 के चुनावी समर में पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंकने के मूड में है। अब देखना यह होगा कि सड़कों पर दिख रहा यह उत्साह चुनाव में वोटों के रूप में कितना तब्दील हो पाता है।