प्रतापगढ़ में भरत मिलाप पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने किया पैदल भ्रमण; परखी सुरक्षा व्यवस्था
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में भरत मिलाप पर्व को शांतिपूर्ण सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में भरत मिलाप पर्व को शांतिपूर्ण सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रतापगढ़ शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी सहित कोतवाली नगर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस दौरान अधिकारियों ने पर्व के मद्देनजर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा भरत मिलाप पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द का माहौल कायम रहे।



