बहराइच में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत; इलाके में हड़कंप
बहराइच जनपद में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आ रही है। बहराइच के नानपारा हाईवे पर सड़क हादसे ने तीन जिंदगियां छीन ली, जिससे इलाके में हड़कंप मचा है।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। बहराइच जनपद में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आ रही है। बहराइच के नानपारा हाईवे पर सड़क हादसे ने तीन जिंदगियां छीन ली, जिससे इलाके में हड़कंप मचा है।
प्राप्त समाचार के अनुसार रामगांव थाना क्षेत्र के नानपारा हाईवे पर बाइक और सामने से आ रहे ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना से दी गई और पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।



