बांदा में चौकीदारों को वितरित की गईं 80 साइकिलें, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका को सराहा

उप्र के ​ बांदा जिले की पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को 80 साइकिलें वितरित की गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइव प्रसारण के जरिए प्रदेश के चौकीदारों को संबोधित किया।

बांदा में चौकीदारों को वितरित की गईं 80 साइकिलें, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका को सराहा
Published By- Diwaker Mishra

बांदा से दुर्गेश कश्यप की रिपोर्ट

बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जिले की पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को 80 साइकिलें वितरित की गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइव प्रसारण के जरिए प्रदेश के चौकीदारों को संबोधित किया।

चौकीदारों को साइकिल, टॉर्च और अन्य आवश्यक सामग्री के साथ रवाना किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त अजीत कुमार, डीआईजी राजेश एस., सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी मौजूद रहे।

डीएम अमित आसेरी और एसपी पलाश बंसल सहित कई अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने ग्रामीण क्षेत्रों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में चौकीदारों की भूमिका को सराहा।

चौकीदारों से अपराध और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय से पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित करने में चौकीदारों को अहम कड़ी बताया।